परिवर्तन के दौर में प्रबंधन और नेतृत्व
अपने बिजनेस को कैसे बचाएं और उसके विकास के लिए नए अवसर कैसे खोजें
आपको जो मिलेगा:
आप समझेंगे कि आधुनिक गति को कैसे अनुकूलित किया जाए और दक्षता बनाए रखी जाए।
आप अपनी कंपनी की उत्तरजीविता को बढ़ाने का तरीका जानेंगे।
आप जोखिम का प्रबंधन करना सीखेंगे।
आप उपभोक्ता व्यवहार को प्रबंधित करने में मदद करने के वाले अवधारणाओं के बारे में जानेंगे।
आप इनोवेटिव बिजनेस-मॉडल और उनके लाभों के बारे में जानेंगे।
इस कोर्स के बारे में
आने वाले वर्षों में, टेक्नोलॉजी मानवता के लिए नए, और न जाने किन-किन अवसरों को खोलेगी, इसलिए इनोवेशन लाना और समय पर अपनी बिजनेस स्ट्रेटजी को बदलने में सक्षम होना महत्वपूर्ण है। स्थिर आर्थिक स्थिति के दौरान पूर्वानुमान लगाना उतना कठिन नहीं होता जितना अनिश्चितता की स्थितियों में होता है। संकट में अपने बिजनेस की दक्षता बनाए रखने के लिए, आपको परिवर्तनों का शीघ्रता से मुकाबला करने में सक्षम होना चाहिए। हमारा कोर्स आपको अपनी प्रबंधकीय सोच बदलने और बाजार में अपनी जगह की रक्षा करने में मदद करेगा।
प्रशिक्षण के दौरान, आप समझेंगे कि आपकी कंपनी के कार्यप्रवाह को नई गति से कैसे समायोजित किया जा सकता है। आप जानेंगे कि अपनी कंपनी की स्थिरता में सुधार कैसे करें। आपको बताया जाएगा कि संकट के विभिन्न चरणों में जोखिमों का प्रबंधन कैसे किया जाता है। आप HEART अवधारणा पर एक विस्तृत नज़र डालेंगे, जो ग्राहक संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगी। आप HR के लिए इनोवेटिव बिजनेस मॉडल और नए दृष्टिकोण तलाशेंगे जो आपको प्रतिस्पर्धा में बढ़त प्रदान करेगा। प्राप्त ज्ञान आपको न केवल अपने बिजनेस को बचाने में मदद करेगा, बल्कि इसके विकास के नए अवसर भी खोलेगा!
कौशल जो आप प्राप्त करेंगे:
- बदलाव का मैनेजमेंट
- क्राइसिस का मैनेजमेंट
- निर्णय लेना
- अनिश्चितता में काम करना
कोर्स की संरचना
पाठ 1. दुनिया अब पहले जैसी नहीं रहेगी
कठिनाइयों के बावजूद, आजकल हर कोई सफलता प्राप्त करने के तरीके खोज सकता है। मुख्य बात होती है सीखने को अपने जीवन का हिस्सा बनाना और हमेशा बदलाव के लिए तैयार रहना। इस पाठ में, आप जानेंगे कि वैश्विक परिवर्तन मानवता की प्रतीक्षा कर रहे हैं, और वे बिजनेस को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। आप समझेंगे कि संकट में कंपनी की दक्षता कैसे बनाए रखी जाती है।
एडिशनल मेटीरियल्स में आप बिजनेस पर प्रभावों का मूल्यांकन करने के लिए टेम्पलेट प्राप्त करेंगे
पाठ 2. कंपनी की व्यवहार्यता
यदि आप अपने बिजनस को अधिक लचीला बनाना चाहते हैं, तो आपको छोटी और लंबी अवधि पर विचार करने और आकस्मिकताओं तथा जोखिमों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लीडर्स को अपनी कंपनियों को नए अवसरों का फायदा उठाने और जोखिमों का प्रबंधन करने के लिए तैयार करने आवश्यकता होती है। इस पाठ में, आप जानेंगे कि यह सब कैसे करना है और अपनी कंपनी को संकट से कैसे बचाएं।
इसके अलावा, आप जानेंगे कि बिजनेस की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं और कंपनी की वर्तमान वित्तीय स्थिति का आकलन कैसे किया जा सकता है।
पाठ 3. संकट प्रबंधन
संकट अवसर का समय होता है। परिस्थितियाँ आपको नए तरीके से सोचने, प्रबंधन करने और कार्य करने के लिए मजबूर करती हैं। लेकिन कोई बदलाव के लिए तैयार होता है, और कोई पहले के ही तरह चलता रहता है। आर्थिक रूप से कठिन समय में नियंत्रण में रहने के लिए, "आप किसी संकट को दबा नहीं सकते - इसे प्रबंधित करें" इस सिद्धांत का पालन करें। इस पाठ में, आप सीखेंगे कि इसके लिए अपनी कंपनी को कैसे तैयार किया जाता है। आप यह भी समझेंगे कि जोखिमों का प्रबंधन कैसे करें और कठिन परिस्थितियों से कैसे लाभ उठाएं।
एडिशनल मेटीरियल्स में, आपको एक चेकलिस्ट प्राप्त होगी जो आपकी कंपनी को संकट के दौरान काम करना जारी रखने में मदद करेगी।
पाठ 4. अशांति की अवधि में इनोवेशन
बिजनेस के विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए इनोवेशन हमेशा से महत्वपूर्ण रहे हैं। पहले, नए तकनीकी समाधान या विशिष्ट प्रोडक्ट बनाना, सफलता प्राप्त करने के लिए पर्याप्त होता था। लेकिन आधुनिक दुनिया में, उच्च प्रतिस्पर्धा और वैश्वीकरण के कारण, उद्योग की धुंधली सीमाएं और बदलते हुए बाजार, उत्पादों तथा प्रक्रियाओं को जल्दी ही पुराने बना देते हैं। इस पाठ में, आप जानेंगे कि कैसे इनोवेटिव बिजनेस-मॉडल काम करते हैं, "रिवर्स" इनोवेशन और डेमिंग के गुणवत्ता का चक्र क्या होते हैं। आप काइज़ेन टूल का भी अध्ययन करेंगे जो आपके बिजनेस को बदलने में आपकी मदद करेगा।
इसके अतिरिक्त, आप जानेंगे कि कैनवास बिजनेस-मॉडल क्या होती है।
पाठ 5. बदलाव के कार्यान्वयन का चक्र", ADKAR मॉडल
नई समस्याओं का समाधान पुराने साधनों द्वारा नहीं किया जाता है, इसलिए ट्रेंड्स के प्रकट होने से पहले भविष्यवाणी करने की आवश्यकता होती है ताकि कुछ भी छूट न जाए। इस समय कंपनियों को अपने मिशन को स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है — यही वह चीज होती है जो मुश्किल समय में आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। इस पाठ में, आप कंपनी में परिवर्तनों को लागू करने की प्रक्रिया का विस्तार से विश्लेषण करेंगे। आप जानेंगे कि एक लीडर के रूप में कैसे व्यवहार करना चाहिए और कर्मचारियों को बदलाव की आवश्यकता के बारे में कैसे समझाना चाहिए। आप यह भी जानेंगे कि ADKAR मॉडल क्या होती है और आपको इसका उपयोग क्यों करना चाहिए।
एडिशनल मटेरियल्स में, आप जानेंगे कि कंपनी में परिवर्तन की प्रक्रिया कैसे काम करती है, साथ ही प्रबंधन की पांच गलतियों को भी समझेंगे।
पाठ 6. HR में नए दृष्टिकोण
वर्ष 2012 में, The Economist ने योग्य कर्मचारियों की कमी के बारे में शिकायतों पर आंकड़े प्रकाशित किए थे। तब इस समस्या ने आधे लीडर्स को चिंतित कर दिया था, और इस वक़्त यह आकड़ा पाँच में से चार लीडर्स तक का पहुच चुका है। टॉप मैनेजर्स संकट के बाद की मंदी और स्वयं संकट से डरते हैं, लेकिन मंदी, विकास का एक अवसर हो सकती है। और इस पाठ में, आप जानेंगे कि किसी कंपनी को समृद्धि की ओर कैसे ले जाया जाता है। आप HR की नई रणनीतियों का अध्ययन करेंगे और समझेंगे कि संकट को लाभ में कैसे परिवर्तित किया जाता है।
एडिशनल मटेरियल्स में, आपको संकट में डूबे कंपनियों के लिए 11 रिकमेंडेशन्स मिलेंगी।
पाठ 7. अपनी टीम के नेविगेटर बनें
संकटों को अक्सर "सत्य के क्षण" के रूप में जाना जाता है। इस समय लोग नकाब उतार कर अपना असली चेहरा दिखाते हैं। संकट जितना मजबूत होगा, अंतर्दृष्टि उतनी ही गहरी होगी। ऐसे लोग हैं जिनपर विश्वास करने और उनका अनुसरण करने का जी चाहता है। उनके विचारों को जीवन में अमल करने के लिए, आस-पास के लोग कड़ी मेहनत से काम करने के लिए तैयार होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो वैसे तो बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं, लेकिन आपको उस हद तक प्रेरित नहीं कर सकते हैं। ऐसा क्यों होता है? उभरती कठिनाइयों के लिए किसी व्यक्ति की प्रतिक्रिया द्वारा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। एक सच्चा लीडर सबसे कठिन परिस्थितियों से भी लाभ प्राप्त करने में सक्षम होता है, कठिन दौर को पार करता है और उनसे मजबूत होकर बाहर आता है। इस पाठ में आप जानेंगे कि ऐसा लीडर कैसे बन सकते हैं। आप समझेंगे कि कर्मचारियों के साथ संवाद करना क्यों महत्वपूर्ण होता है और इसे सही तरीके से कैसे करना चाहिए। आप RACI मॉडल का अध्ययन करेंगे, जो निर्णय लेने और भूमिकाओं के वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाएगी। आप यह भी जानेंगे कि अनिश्चितता के समय में कर्मचारीयों के सवालों का जवाब कैसे दिया जाता है।
इसके अतिरिक्त, आप RACI मैट्रिक्स को बनाने और उपयोग करने की विशेषताओं के बारे में जानेंगे और साथ ही यह भी जानेंगे की एक लीडर को तनावपूर्ण परिस्थितियों में कैसे प्रतिक्रिया करनी चाहिए।
पाठ 8. संकट — संबंधों को स्थापित करने का अवसर होता है
संकट के दौरान, चिंता लोगों को ऐसे समाधानों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिन समाधानों ने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है। शोधकर्ता इसे "खतरे के जवाब में कठोरता" कहते हैं।
जब हम किसी स्थिति को अपने नियंत्रण में लेना चाहते हैं, तो हम अक्सर अकेले ही जाते हैं। लेकिन यह एक अप्रभावी अभ्यास है। केवल साथ मिलकर सहयोग करने से ही कंपनी को उत्पादकता में स्थायी वृद्धि की ओर ले जाया जाता है। इस पाठ में, आप प्रभावी कार्य के लिए आसपास के वातावरण को बनाने के सात तरीके सीखेंगे, साथ ही, प्रोजेक्ट्स के हॉरिजॉन्टल और फॉरसाइट को स्कैन करने के तरीकों के बारे में भी जानेंगे।
एडिशनल मटेरियल्स में, आपको Rapid Foresight पद्धति के साथ-साथ फॉरसाइट-सेशन आयोजित करने के तरीके के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
पाठ 9. ट्रेंड्स: अभी से किस चीज की तैयारी करें?
अंतिम पाठ में, आप तीन प्रमुख बाधाओं को देखेंगे जो कंपनियों को किसी संकट के परिणाम की भविष्यवाणी करने से रोकती हैं। आप यह भी जानेंगे कि कौन सी कंपनियां सबसे अधिक स्थिति-स्थापक हैं। आप बिजनेस के उन ट्रेंड्स का अध्ययन करेंगे जिन पर आपको अभी से ध्यान देना चाहिए। इससे आपको अपने प्रोडक्ट की मांग को बनाए रखने के लिए अपनी बिजनेस स्ट्रेटजी को समय पर बदलने में मदद मिलेगी।
एडिशनल मटेरियल्स से आप जानेंगे कि कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों का जीवन कैसे बदला है।
समीक्षा
manager
5.0
5.0
अनुशंसाएं