रणनीतिक सोच क्या है?

किसी लक्ष्य को प्राप्त करने, जोखिमों को रोकथाम करने और अंतिम परिणाम की भविष्यवाणी करने के लिए संसाधनों का उचित ढंग से आवंटन कैसे करें

5.0
(3 समीक्षा)
पूर्वावलोकन (प्रीव्यू)

आपको जो मिलेगा:

करियर और व्यक्तिगत विकास से संबंधित अनिवार्य कौशल विकसित करें।
अपने रोज़मर्रा के कामों के लिए रणनीतिक निर्णय लेना सीखें।
अपनी कंपनी की रणनीति का विश्लेषण करें और उसके साथ अपनी कार्य रणनीति को संयोजित करने लायक बने।
अपनी मानसिक शक्ति का प्रदर्शन इस तरह से करें कि आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर ध्यान देने लगें।
तेज़ी से बेहतर निर्णय लें।

इस कोर्स के बारे में

रणनीतिक रूप से सोचने का मतलब यह जानना-समझना है कि आप क्या चाहते हैं और आप किस लक्ष्य को पाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। यह इस बारे में अवगत होने से संबंधित है कि संसाधनों का इस्तेमाल कैसे किया जाये, और उन तक पहुंचने में किन बातों पर गौर करना होगा। यह क्षमता आपको अंतिम परिणाम से संबंधित भविष्यवाणी करने में मदद करता है। दुनिया तेजी से बदल रही है, इसलिए रणनीतिक रूप से सोचने की क्षमता आपकी रोज़मर्रा की जिंदगी में ज़्यादा महत्वपूर्ण होती जा रही है। कंपनियां बहुत अलग-अलग तरह के लोगों को नियुक्त करती हैं जिन्हें एक विशेष बिंदु पर सहमत होने और बिंदु क से बिंदु ड. तक एक निश्चित गति में संचालित करने की ज़रूरत होती है। हालांकि, अगर लीडर को अंतिम बिंदु दिखाई नहीं देता है, तो टीम अलग-अलग दिशाओं की ओर बढ़ सकती है और संसाधनों को बर्बाद कर सकती है। इससे टकराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है और अवसरों को खोने की संभावना भी बन सकती है। लीडर टीम के लिए एक लक्ष्य विशेष को निर्धारित कर सकता है, और उसे कैसे प्राप्त करना है उससे संबंधित निर्णय लेने का विकल्प सदस्यों पर छोड़ सकता है। जब आप ये समझ जाते हैं कि आप कहाँ जा रहे हैं और क्यों जा रहे हैं, तो एक छोटे और संसाधन की कम खपत वाले रास्ते के बारे में सोचना ज़्यादा आसान है। इसके अलावा, ऐसे समय में जब स्थिति अचानक से बदलती है, और मैनेजर्स के पूर्वानुमान धराशायी हो जाते हैं, छोटे और मझौले स्तर के कर्मचारियों को खुद को नई परिस्थितियों के अनुसार जल्द से जल्द ढालने की ज़रूरी होती है — ऐसे में उन्हें रणनीतिक रूप से सोचने की ज़रूरत पड़ती है।

रणनीतिक रूप से सोचने की क्षमता का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि कर्मचारी सिर्फ़ खुद के लिए या सिर्फ़ अपने विभाग तक के लिए सीमित निर्णय नहीं ले रहा है; वो इस बात पर भी विचार कर रहा है कि उसका निर्णय संस्थान के दूसरे विभागों, पूरी कंपनी या जनता को कैसे प्रभावित कर सकता है।

एक ऐसी रणनीति के अनुसार निर्णय लेना जो एक साल या उससे कम समय में 180 डिग्री न वापसी की ओर घूम जाये, आसान नहीं है। हालांकि आप उम्मीद से बेहतर एक स्थिर वैश्विक लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, किसी निश्चित स्थान पर बेहतर जिंदगी जीना या कैरियर की संभावनाओं के साथ वहाँ कोई नौकरी करना। वास्तव में, यह अपने आप में सबसे शुद्ध रणनीति है: हम नहीं जानते कि कल क्या होगा, लेकिन हम यह समझना सीख सकते हैं कि हम जो चाहते हैं उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समय और बाकी के संसाधनों का इस्तेमाल कहाँ करना है।

इस कोर्स में, आपको आपके रोज़मर्रा के कामों में रणनीतिक सोच को शामिल करने, छोटे और बड़े लक्ष्यों के बीच सामंजस्य स्थापित करने और अपने करियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए व्यावहारिक सुझाव और तरीके मिलेंगे।

कोर्स की संरचना

पाठ 1. रणनीतिक सोच

13:14 मिनट
1 क्विज
1 उदहारण

बहुत से लोग रणनीति को कार्यनीति समझकर भ्रमित होते हैं। यह पाठ शब्दावली के साथ शुरू होगा, और आप इन अवधारणाओं के बीच अंतर करना सीखेंगे। आप देखेंगे कि रणनीतिक सोच का होना और उसे महसूस करने का क्या मतलब है। पेशेवरों के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक नौकरी से जुड़ी ज़िम्मेदारियों की भागदौड़ के बीच रणनीतिक सोच के लिए समय निकालना है।

इसके अलावा, इसमें आपकी मदद करने के लिए सवालों की एक सूची भी मिलेगी। साथ ही आप इस बात का पता लगाने के लिए खुद को परख भी सकेंगे’ कि आप एक रणनीतिकार हैं या नहीं।

पाठ 2. रणनीतिक सोच का इस्तेमाल करने के लिए ज़रूरी कौशल

13:56 मिनट
1 क्विज
1 उदहारण

"रणनीतिक रूप से सोचने" का क्या मतलब है? इस क्षमता को खुद के भीतर विकसित करने के लिए आपको किन गुणों की ज़रूरत होगी? इस पाठ में, आपको इन सवालों के विस्तृत जवाब मिलेंगे।

पाठ के साथ उपलब्ध अतिरिक्त कॉन्टेंट में, आपको प्रगतिशील मानसिकता को विकसित करने में मदद करने के तरीकों के साथ एक चेकलिस्ट मिलेगी। आप अपने रणनीतिक सोच के कौशल का आकलन करने के लिए एक परीक्षा भी दे पायेंगे।

पाठ 3. लोकप्रिय शैली और कंपनी की रणनीति

13:44 मिनट
1 क्विज
1 उदहारण

रणनीतिक सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम यह जानना है कि आपकी नौकरी के अलावा बाहरी दुनिया क्या घटित हो रहा है? आपको अपने विभाग, कंपनी, उद्योग और वृहद आर्थिक वातावरण की लोकप्रिय शैलियों की पहचान करने की ज़रूरत है। यह पाठ इस बात पर ध्यान केंद्रित करता है कि इसे सही तरीके से कैसे किया जाये।

पाठ के साथ उपलब्ध अतिरिक्त कॉन्टेंट में, आपको अपनी कंपनी की रणनीति और विकास की संभावनाओं से संबंधित सवालों की एक सूची मिलेगी जिनका जवाब आप अपने मैनेजर से पूछ सकते हैं। आपको एक टेम्पलेट भी मिलेगा, जिसमें आप अपने उद्योग की लोकप्रिय शैलियों को लिख सकते हैं।

पाठ 4. रणनीतिक योजना

15:41 मिनट
1 क्विज

भले ही आपकी कंपनी के लक्ष्य स्पष्ट हों, फिर भी वे एक-दूसरे के साथ टकरा सकते हैं। तो आप कैसे अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करना और अच्छी तरह से किये गये कामों से संतुष्ट महसूस करना सीख सकते हैं? इस पाठ में, आप रणनीतिक योजना की विशेषताओं के बारे में जानेंगे।

इसके अलावा, आप एक ऐसा तरीका सीखेंगे जो आपको यह समझने में मदद करेगा कि किन कामों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

पाठ 5. रणनीतिक निर्णय लेना

7:58 मिनट
1 क्विज
1 उदहारण

ज़्यादातर निर्णयों को अधिक रणनीतिक और प्रभावशाली बनाया जा सकता है। हालांकि, हर कोई इन तरीकों का पता लगाने की कोशिश नहीं करता है, जबकि उनका पता लगाना चाहिए। इस पाठ में, हम आपको आदर्श निर्णय प्रवाह यानी आइडियल डिसिशन फ़्लो और अपनी पसंद को ज़्यादा रणनीतिक कैसे बनायें ये सिखायेंगे। अपनी योजना और निर्णय लेने के रिकॉर्ड्स की समीक्षा करके, आप खुद को और अपनी टीम को और ज़्यादा बेहतर ढंग से जान सकते हैं।

पाठ के साथ उपलब्ध अतिरिक्त कॉन्टेंट में से एक इसमें आपकी मदद करेगा। इसके अलावा, आपको एक तालिका मिलेगी जिसका इस्तेमाल आप निर्णय लेने के समय विकल्पों की तुलना करने के लिए कर सकते हैं।

पाठ 6. करियर की रणनीति

9:47 मिनट
1 क्विज
1 उदहारण

करियर संबंधी रणनीति बनाना एक मुश्किल और बहुआयामी चुनौती है। इस पाठ में दी गई जानकारी के आधार पर, आप कुछ ऐसे लक्ष्य प्राप्त कर पायेंगे जो बाकियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हो सकते हैं या अपने करियर संबंधी रणनीति को किसी भी स्थिति के अनुसार ढालने लायक बना सकते हैं।

पाठ 7. नौकरी में मुश्किल परिस्थितियाँ

13:21 मिनट
1 क्विज
1 उदहारण

अगर आप एक निचले या मझौले स्तर के कर्मचारी हैं, तो आप अक्सर किसी और द्वारा तैयार की गई रणनीति के अनुसार काम कर रहे हैं। इस मार्ग में आपको दो सबसे सामान्य चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है: या तो रणनीति भ्रामक और उलझाने वाली होगी, जिस कारण आप उसे पूरी तरह से समझ नहीं पाते हैं कि आपको क्या करना है, या आपको लगता है कि रणनीति में कुछ गड़बड़ है। इस पाठ में, आप इन दो ऐसे मामलों को देखेंगे और पता लगायेंगे कि आपको उनमें से हरेक में क्या करना चाहिए।

इसके अलावा, आपको कार्यस्थल पर मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के लिए एक प्रॉम्प्ट कार्ड मिलेगा।

समीक्षा

shakurovaalenohka

5.0

Татьяна Дюбург

5.0

Evgeny Yurievich Sidorenko

5.0

ВСЁ СУПЕР

अनुशंसाएं